लाड़ली बहना योजना 2025 : बहनों को बड़ी राहत, 24वीं किस्त अब 15 तारीख को खाते में आएगी

Category: finance » Post by: Jaswant Jat » Update: 2025-05-08

मध्यप्रदेश की करोड़ों महिलाओं के लिए खुशखबरी है। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना की अगली यानी 24वीं किस्त अब 15 तारीख तक उनके बैंक खातों में ट्रांसफर की जाएगी। सरकार ने अब हर महीने की 15 तारीख को राशि भेजने का फैसला किया है, जिससे महिलाओं को हर महीने तय समय पर सहायता मिल सके।

लाड़ली बहना योजना 2025 : बहनों को बड़ी राहत, 24वीं किस्त अब 15 तारीख को खाते में आएगी

पहले 1 से 10 तारीख के बीच आती थी किस्त, अब 15 को मिलेगी राशि

अब तक लाड़ली बहना योजना की किस्तें हर महीने की 1 से 10 तारीख के बीच भेजी जाती थीं, लेकिन अप्रैल 2025 में 23वीं किस्त 16 तारीख को भेजी गई। इसके बाद सरकार ने इस तिथि को स्थायी रूप से बदल दिया है। अब अगली सभी किस्तें हर महीने की 15 तारीख तक भेजी जाएंगी।

साथ ही, रसोई गैस सिलेंडर की रिफिलिंग राशि भी इसी दिन करीब 25 लाख से ज्यादा बहनों को दी जाएगी।

हर महीने ₹1250 की आर्थिक सहायता

लाड़ली बहना योजना की शुरुआत पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मई 2023 में की गई थी। इस योजना के तहत शुरुआत में महिलाओं को ₹1000 प्रतिमाह की राशि दी जा रही थी। रक्षाबंधन 2023 पर यह राशि बढ़ाकर ₹1250 प्रति माह कर दी गई थी।

अब तक जून 2023 से अप्रैल 2025 के बीच कुल 23 किस्तें महिलाओं के खातों में डाली जा चुकी हैं। इसके अलावा अगस्त 2023 और अगस्त 2024 में विशेष रूप से ₹250 की अतिरिक्त राशि भी ट्रांसफर की गई थी।

इस तरह महिलाओं को हर साल ₹15,000 की सीधी आर्थिक सहायता मिल रही है।

हर महीने 1550 करोड़ रुपये खर्च करती है सरकार

हर महीने ₹1250 की दर से लाखों महिलाओं को राशि देने के लिए सरकार को हर महीने करीब ₹1550 करोड़ रुपये की जरूरत होती है।

हाल ही में कर्मचारियों और पेंशनरों का महंगाई भत्ता बढ़ाया गया है, जिससे राज्य सरकार की आर्थिक ज़रूरतें भी बढ़ गई हैं। अब मध्यप्रदेश सरकार केंद्र सरकार से साल 2025-26 के लिए ₹1.11 लाख करोड़ की उम्मीद कर रही है, जो हर महीने 10 तारीख को किस्तों में राज्य को मिलता है। इसी वजह से अब योजना की राशि 10 के बजाय 15 तारीख को दी जा रही है।

Pension News: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! न्यू पेंशन सिस्टम में हुआ ये बड़ा बदलाव, जानें जल्दी

Pension News: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! न्यू पेंशन सिस्टम में हुआ ये बड़ा बदलाव, जानें जल्दी

लाड़ली बहना योजना 2025: पात्रता, नियम और शर्तें

कौन महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकती हैं? नीचे पात्रता विस्तार से देखें:

  • महिला मध्यप्रदेश की निवासी होनी चाहिए।

  • महिला की आयु 1 जनवरी 2023 को 21 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

  • विवाहित, विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाएं सभी पात्र हैं।

  • परिवार की वार्षिक आय ₹2.5 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए

  • परिवार में कोई आयकरदाता न हो

  • परिवार में सरकारी नौकरी, ट्रैक्टर या चारपहिया वाहन नहीं होना चाहिए।

  • परिवार के पास 5 एकड़ से अधिक कृषि भूमि नहीं होनी चाहिए।

  • महिला या उसके पति को कोई सरकारी पद या पूर्व विधायक/सांसद नहीं होना चाहिए।

  • यदि महिला पहले से किसी पेंशन योजना के तहत ₹1250 से कम राशि ले रही है, तो सरकार उसे अंतर की राशि भरकर ₹1250 प्रति माह देगी।

कैसे चेक करें आपका नाम लिस्ट में है या नहीं?

आप निम्न स्टेप्स के जरिए यह जांच सकते हैं कि आपका नाम लाभार्थी सूची में है या नहीं:

  1. https://cmladlibahna.mp.gov.in/ पर जाएं।

  2. होमपेज पर “Application & Payment Status” विकल्प पर क्लिक करें।

  3. अपना एप्लिकेशन नंबर या सदस्य ओवरऑल नंबर दर्ज करें।

  4. कैप्चा कोड भरें और OTP प्राप्त करें

  5. मोबाइल पर आया OTP दर्ज करें और वेरीफाई करें

  6. इसके बाद “Search” पर क्लिक करें और आपका भुगतान स्टेटस सामने आ जाएगा।

लाड़ली बहना योजना मध्यप्रदेश की महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। 2025 में यह योजना और मजबूत हुई है, क्योंकि अब इसकी राशि हर महीने की 15 तारीख को तय समय पर मिलेगी और साथ ही गैस सिलेंडर रिफिल की राशि भी उसी दिन दी जाएगी। यदि आप पात्र हैं और अब तक आवेदन नहीं किया है, तो जल्द ही आवेदन करें और योजना का लाभ उठाएं।